लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल सिम बनवाने के बहाने दोपहिया वाहन लूटकर हुआ था फरार

हिमांशु पटेल/ पंडरी। Raipur News: 9 अक्टूबर गुरुवार रात 8 बजे रायपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार और एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। मामला थाना पंडरी क्षेत्र के दलदल सिवनी नाला इलाके का है, जहां आरोपी ने मोबाइल सिम बनवाने के बहाने युवक से मुलाकात की और दोपहिया वाहन लूटकर फरार हो गया था।
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मोहम्मद शहाबुदीन ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने फोन कर खुद को एयरटेल सिम डीलर बताया और उसे साहू पान ठेला के पास बुलाया। जब वह मौके पर पहुंचा, तो आरोपी ने बहाने से उसका वाहन चलाया और दलदल सिवनी नाला के पास उसे रोककर चाकू दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।
मामले को एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपी की पहचान कर मुख्य आरोपी अभिमन्यु यादव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।
Raipur News: पुलिस ने दोनों के कब्जे से लूटी गई दोपहिया वाहन, मोबाइल फोन, दस्तावेज और घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की गई है।





