Petrol-Diesel Price Hike: हाय रे महंगाई…105.19 रुपए लीटर पेट्रोल, डीजल भी हुआ महंगा, 9 दिनों में तीसरी बार झटका

रायपुर। Petrol-Diesel Price Hike: बढ़ती महंगाई और लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम ने आम आम आदमी की जेब पर काफी असर डाला है। जिससे की लोगों का बजट बिगड़ गया है। वहीं एक एक बार फिर तीसरी बार रायपुर समेत पूरे प्रदेश में तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। दोनों ईंधनों के दाम लगभग 90 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। इससे पहले 15 मई और 19 मई को भी कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। लगातार तीसरी बार हुई इस वृद्धि ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
Read More: Petrol-Diesel News: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, सरकार ने कहा घबराने की जरूरत नहीं, सप्लाई लगातार जारी
नई दरों के अनुसार, रायपुर में पेट्रोल करीब 105.19 रुपए प्रति लीटर और डीजल 98.29 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं बिलासपुर में पेट्रोल 106.05 रुपए और डीजल 99.16 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। सरगुजा जिले में पेट्रोल 106.52 रुपए और डीजल 99.68 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच चुका है।
लगातार बढ़ती कीमतों का असर केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा। डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन खर्च बढ़ेगा, जिसका असर रोजमर्रा की जरूरतों पर भी पड़ सकता है। दूसरे राज्यों से आने वाले फल, सब्जियां, राशन और अन्य सामानों की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।
Read More: Raipur Crime News: बदमाशों का आतंक, सुरक्षा के लिए लगाए CCTV कैमरे में की तोड़े-फोड़, गाली-गलौज कर दी खुली चुनौती, देखें वीडियो
Petrol-Diesel Price Hike: खेती-किसानी पर भी इसका असर साफ दिखाई दे सकता है। ट्रैक्टर, पंपिंग सेट और अन्य कृषि उपकरणों को चलाने में किसानों की लागत बढ़ेगी। इसके साथ ही बस, ऑटो और स्कूल वाहनों के किराए में भी आने वाले दिनों में बढ़ोतरी संभव मानी जा रही है।




