[t4b-ticker]
Advertisement
कोरबाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

कोरबा में युवती की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम

कोरबा। Korba Murder Update: कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी इलाके में 24 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या के मामले को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। मृतका रानू साहू की हत्या के आरोप में पुलिस ने राहुल जोगी नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि, पुराने विवाद को लेकर युवती की हत्या की गई।

जानकारी के अनुसार, घटना वाले दिन मृतका रानू साहू घर पर अकेली थी। पिता रामकुमार साहू और मां किसी काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान मौका देखकर आरोपी ने युवती की हत्या कर दी। बताया गया कि, आरोपी राहुल जोगी, निवासी नूनेरा बांधाखार, पेशे से ट्रक चालक है। मृतका से उसकी पहले से जान-पहचान थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को हत्या का कारण बताया जा रहा है। इस दौरान हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है। वहीं पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

Korba Murder Update: बता दें कि,घटना के समय रानू साहू घर में अकेली थी। उसके पिता रामकुमार साहू और मां किसी काम से बाहर गए हुए थे। शाम में जब परिजन लौटे तो उन्होंने बेटी को खून से लथपथ हालत में देखकर उनके होश उड़ गए। वहीं उनकी चीख-पुकार के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close