PM Modi: 10 जून को पीएम मोदी बनाएंगे नया कीर्तिमान, तोड़ेंगे पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड, बनेंगे सबसे लंबे कार्यकाल वाले PM
नई दिल्ली। PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून 2026 को भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ने जा रहे हैं। इस दिन वह लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद संभालने वाले नेता बन जाएंगे और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का 64 वर्षों से कायम रिकॉर्ड पीछे छोड़ देंगे। स्वतंत्र भारत के पहले आम चुनावों के बाद गठित पहली लोकसभा की शुरुआत 1952 में हुई थी। पंडित नेहरू ने 13 मई 1952 को प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली और 27 मई 1964 तक लगातार इस पद पर बने रहे। उनका यह कार्यकाल कुल 4,398 दिनों का था।
Read More: Delhi Hotel Fire Update: ‘मौत भी नहीं कर पाई जुदा’…दिल्ली अग्निकांड में एक-दूसरे को गले लगाए हुए मिले कपल के शव, देखकर लोगों की आंखे हुई नम
दूसरी ओर, नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। 10 जून 2026 तक उनका लगातार कार्यकाल 4,399 दिनों का हो जाएगा, जो नेहरू के रिकॉर्ड से एक दिन अधिक होगा। इससे पहले मोदी जुलाई 2025 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4,077 दिनों के लगातार कार्यकाल को भी पीछे छोड़ चुके हैं। 10 जून 2026 का दिन इसलिए ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि यह भारतीय लोकतंत्र में सबसे लंबे लगातार प्रधानमंत्री कार्यकाल का नया रिकॉर्ड स्थापित करेगा।
हालांकि दोनों नेताओं के नेतृत्व का दौर और चुनौतियां पूरी तरह अलग थी। नेहरू ने नवस्वतंत्र भारत की नींव मजबूत करने का दायित्व निभाया, जबकि मोदी ने विशाल आबादी, तेज़ी से बदलती अर्थव्यवस्था, तकनीकी क्रांति और बहुदलीय राजनीतिक व्यवस्था वाले भारत का नेतृत्व किया। नेहरू के समय देश की जनसंख्या लगभग 34 करोड़ थी, जबकि मोदी के कार्यकाल में यह बढ़कर 146 करोड़ से अधिक हो चुकी है।
Read More: World Environment Day Special: ‘गर्म समुद्र नाराज़ हो गया है, सुपर एल नीनो दिखाएगा भविष्य का आईना’ पर्यावरण दिवस पर पढ़े ये स्पेशल स्टोरी




