Saria Price Fall: अब कम लागत में बनेगा घर, सरिया के दाम में आई गिरावट, लोगों को मिलेगी राहत
रायपुर। Saria Price Fall: अपना घर बनाना आज के दौर में एक बड़ा निवेश बन चुका है। जमीन की बढ़ती कीमतों के साथ-साथ निर्माण सामग्री पर होने वाला खर्च भी लोगों की जेब पर भारी पड़ता है। ऐसे में जो लोग खुद का घर बनाने की सोच रहे हैं, उनके लिए राहत भरी खबर सामने आई है।
देश के कई प्रमुख शहरों में टीएमटी सरिया (TMT Saria) की कीमतों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। निर्माण कार्य में सबसे अहम मानी जाने वाली इस सामग्री के सस्ता होने से मकान निर्माण की कुल लागत पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।
जानकारों के मुताबिक, मई महीने से शुरू हुई कीमतों में गिरावट जून के शुरुआती दिनों में भी जारी है। मुंबई, गोवा समेत कई शहरों में सरिया के भाव पहले की तुलना में नीचे आए हैं। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि मांग में कमी और सप्लाई बेहतर रहने के कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
सरिया किसी भी भवन की मजबूती का आधार माना जाता है। निर्माण लागत का बड़ा हिस्सा इसी पर खर्च होता है। ऐसे में इसकी कीमतों में कमी उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, जो जल्द ही घर बनाने या किसी निर्माण परियोजना की शुरुआत करने वाले हैं।
Saria Price Fall: बाजार पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और बदलाव देखने को मिल सकता है। इसलिए निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह समय लाभकारी साबित हो सकता है। सरिया का भाव दिल्ली में गिरकर 47,200 रुपये, जयपुर में 46,300 रुपये, इंदौर में 48,100 रुपये, कोलकाता में 41,500 रुपये प्रति मीट्रिक टन हो गया है।
शहर, 24 अप्रैल, 20 मई, 5 जून
रायपुर, 46600, 42500, 41700
रायगढ़, 46500, 42000, 41100
भावनगर, 53100, 48500, 46900
राउरकेला, 47500, 43000, 42100
हैदराबाद, 50300, 46200, 44400
चेन्नई, 51800, 49000, 46200
मुंबई, 51200, 47300, 45900
जालना, 52300, 46400, 45500




