Breaking news
Advertisement
देश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबर

मायावती के भाई और भाभी का 400 करोड़ रुपये का बेनामी भूखंड जब्त

आयकर विभाग की कार्रवाई: आयकर विभाग ने बसपा प्रमुख मायावती के भाई और भाभी का 400 करोड़ रुपये की कीमत का बेनामी भूखंड जब्त कर लिया है। मायावती के भाई आनंद कुमार और उनकी पत्नी विचित्रलता की संपत्ति की जांच आयकर विभाग पहले से ही कर रहा है।

जिस भूखंड को जब्त किया गया है वह नोएडा में स्थित है। इस बेनामी प्लॉट को जब्त करने का आदेश 16 जुलाई को बेनामी निषेध इकाई (बीपीयू) ने जारी किया था। इसके बाद 18 जुलाई को आयकर विभाग ने प्लॉट को जब्त कर लिया है। यह प्लॉट सात एकड़ में फैला है जिसकी कीमत 400 करोड़ रुपये आंकी गई है।

सूत्रों के अनुसार इस जांच के घेरे में मायावती भी आ सकती हैं। जबकि, आयकर विभाग आने वाले दिनों में आनंद कुमार के कई अन्य बेनामी संपत्तियों पर भी कार्रवाई कर सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close