रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के नंगे पैर चलने की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बच्चों की नंगे पांव की तस्वीर वायरल होने के बाद भाजपा पार्टी ने भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर चरण पादुका अभियान शुरू की है। वहीं भाजपा राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने बच्चों के नंगे पैर चलने के संबंध में सीएम भूपेश बघेल को पत्र लिखा है. उन्होंने इस पत्र को ट्विटर पर ट्वीट किया है. सरोज पांडेय ने कहा कि तपती गर्मी के समय में ऐसी तस्वीरें आई स्कूली बच्चों की कि वह सड़क पर नंगे पैर दिख रहे हैं। प्रदेश में बच्चे इस प्रकार की परिस्थितियों में थे तो हमने चरण पादुका अभियान की शुरुआत की। जिसमें जरूरतमंदों तक चरण पादुका पहुंचे गई. हमारा यह गिलहरी प्रयास भाजपा के मूल सिद्धांत अंत्योदय से प्रेरित है.
मेरा मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel जी से पत्र के माध्यम से विनम्र निवेदन।
जब छत्तीसगढ़ के करदाताओं का धन असम और उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के चुनाव अभियान में खर्च हो सकता है, तो फिर बच्चों के लिए क्यूँ नहीं?
जब तक आखिरी बच्चे के पाँव में चरणपादुका नहीं होगी, अभियान जारी रहेगा। pic.twitter.com/C4OkwczsYD
— Saroj Pandey (@SarojPandeyBJP) April 6, 2022
इसके साथ ही सांसद सरोज पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी मैंने अनुरोध किया कि सभी बच्चों को और गरीबों को उन्हें चरण पादुका देनी चाहिए। छत्तीसगढ़ का पैसा असम-उत्तर प्रदेश चुनाव में लग सकता है तो छत्तीसगढ़ में चरण पादुका क्यों नहीं वितरण हो सकती है। मुख्यमंत्री को मानवीय आधार पर यह निर्णय करना चाहिए। स्कूली स्तर से ही बच्चों को पानी बोतल और चरण पादुका दी जानी चाहिए यह उनका मूलभूत अधिकार है।




