[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बेलगाम ई-रिक्शा की अब खैर नहीं, लापरवाही पड़ी भारी, 78 चालकों पर जुर्माना और वाहन जब्त

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। ई-रिक्शा चालकों की मनमानी और नियमों के उल्लंघन से शहर में जाम की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यातायात पुलिस ने सख्त अभियान चलाया।

Read More: शांति वार्ता फेल हुई तो ट्रंप ने किया होर्मुज स्ट्रेट नाकेबंदी का ऐलान, कच्चे तेल की कीमतों में आएगी भारी उछाल! 

पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल के निर्देश पर 12 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान महज दो घंटे के भीतर 78 ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई की गई। ये कार्रवाई बिना लाइसेंस वाहन चलाने, नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने और रॉन्ग साइड ड्राइविंग जैसे नियमों के उल्लंघन पर की गई।

Read More: पंचतत्व में विलीन हुई सुरों की मल्लिका आशा भोसले, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार 

Raipur News: इतना ही नहीं, जिन चालकों के पुराने ई-चालान लंबित थे, उन्हें मौके पर ही भुगतान करवाया गया। पुलिस का कहना है कि इस तरह की सख्ती का मकसद शहर में ट्रैफिक को सुगम बनाना और सड़क हादसों को रोकना है। रायपुर पुलिस ने सभी ऑटो और ई-रिक्शा चालकों से अपील की है कि वे अपने दस्तावेज अपडेट रखें और यातायात नियमों का पालन करें। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close