[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Nepal Flood: नेपाल में कुदरत का कहर… अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, ताश के पत्तों की तरह गिरे घर, देखें खौफनाक वीडियो

काठमांडू। Nepal Flood:  नेपाल में बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने कई इलाकों में भारी तबाही मचा दी। रसुवा जिले के तिमुरे और स्याफ्रुबेसी समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज बहाव ने घरों, बाजारों, पुलों और जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान पहुंचाया है। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक हादसे में अब तक 7 से 8 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ की भयावहता दिखाने वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें तेज बहाव के बीच पुलों और मकानों के ढहने तथा वाहनों के पानी में फंसने का खौफनाक मंजर दिखाई दे रहा है।

Raipur News: नशे के सौदागरों के हौसले बुलंद, CM हाउस के करीब तक पहुंचा 250 किलो गांजा, DRI ने ऐसे किया भंडाफोड़

महज कुछ सेकंड में पानी में समा गया पुल

एक वायरल वीडियो में तेज रफ्तार मटमैला पानी एक बड़े पुल को अपनी चपेट में लेता नजर आ रहा है। देखते ही देखते पानी का दबाव इतना बढ़ जाता है कि पुल का हिस्सा टूटकर बहने लगता है। आसपास बने घर भी बाढ़ के बहाव से प्रभावित होते दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य वीडियो में एक मकान अचानक झुककर पास की इमारत से टकराता है और दोनों संरचनाएं ताश के पत्तों की तरह ढह जाती हैं। कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हैं और खड़ी बसें व अन्य वाहन पानी में डूबे नजर आ रहे हैं।

तिमुरे बॉर्डर और बाजार को भारी नुकसान

अचानक आई बाढ़ से भोटेकोशी नदी के किनारे स्थित तिमुरे बाजार और नेपाल-चीन सीमा के कस्टम क्षेत्र को भी भारी नुकसान पहुंचा है। भोटेकोशी नदी तिब्बत से निकलकर नेपाल में आती है और आगे त्रिशूली नदी से जुड़ती है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार स्याफ्रुबेसी, बेत्रावती, मैलुंग, सल्लेतार, शांतिबाजार, पैरेबेसी और आसपास की करीब एक दर्जन बस्तियां प्रभावित हुई हैं।

नेपाल-चीन सीमा पर 9 जवान लापता

बाढ़ के बाद तिमुरे में तैनात सशस्त्र पुलिस बल के 9 जवानों के लापता होने की खबर है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने नदी के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। नेपाल पुलिस और सेना की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। नदी के जलस्तर को देखते हुए आसपास के जिलों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

430 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता प्रभावित

बाढ़ का असर नेपाल के बिजली क्षेत्र पर भी पड़ा है। नेपाल बिजली प्राधिकरण के मुताबिक जलविद्युत और सौर परियोजनाओं समेत करीब 430 मेगावाट की उत्पादन क्षमता प्रभावित हुई है। उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण से जुड़ी कई सुविधाओं को नुकसान पहुंचने के कारण कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है।

Surat News: तीसरी मंजिल से गिरा 10 साल का बच्चा, कंधे को चीरते हुए मुंह से बाहर निकला सरिया और फिर…

राहत-बचाव अभियान तेज

Nepal Flood:  नेपाल सेना और पुलिस ने प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया है। नदी किनारे फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन का कहना है कि कई इलाकों तक पहुंचना मुश्किल होने के कारण नुकसान का पूरा आकलन फिलहाल नहीं हो पाया है। अचानक आई इस बाढ़ ने नेपाल के सीमावर्ती और नदी किनारे बसे इलाकों में दहशत पैदा कर दी है। प्रशासन की प्राथमिकता फिलहाल लोगों को सुरक्षित निकालना और प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाना है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close