कांकेर के माछपल्ली इलाके में नक्सली मुठभेड़,मोस्ट वांटेड महिला नक्सली ढेर

प्रविंस मनहर/रायपुर – कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के माछपल्ली इलाके में आज सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें मोस्ट वांटेड महिला नक्सली कमांडर रूपी को सुरक्षाबलो ने मार गिराया हैं जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके से रूपी का शव बरामद किया है। उसके पास से एक पिस्टल भी जब्त की गई है। रूपी परतापुर एरिया कमेटी की सक्रिय और मोस्ट वांटेड नक्सली लीडर बताई जा रही थी। वही घटना को लेकर कांकेर एसपी अशोक निखिल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अन्य नक्सलियों की मौजूदगी का पता लगाया जा सके। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद यह ऑपरेशन चलाया गया। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों की सतर्कता बढ़ा दी गई है।




