Raipur News: पुराने विधानसभा भवन का बदलेगा स्वरूप, युवाओं के लिए बनेगा नए अवसरों का केंद्र, युवा पीढ़ी को मिलेगा बड़ा लाभ
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का ऐतिहासिक पुराना विधानसभा भवन अब लोकतंत्र की बहसों का नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को आकार देने का केंद्र बनेगा। राज्य सरकार ने इस भवन को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) रायपुर के अस्थायी कैंपस के रूप में विकसित किया है। नवा रायपुर में स्थायी परिसर बनने तक शैक्षणिक गतिविधियां यहीं से संचालित होंगी।
Khan Sir Coaching Fire: एक और आगजनी की घटना, खान सर के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए NIFT रायपुर ने पुराने विधानसभा भवन से अपना संचालन शुरू कर दिया है। जून 2026 से आवश्यक मशीनों, आधुनिक लैब और शैक्षणिक संसाधनों के साथ प्रशिक्षण और पढ़ाई का काम शुरू हो चुका है। इससे प्रदेश के छात्रों को फैशन डिजाइन, टेक्सटाइल डिजाइन, परिधान प्रौद्योगिकी और फैशन उद्योग से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा अपने ही राज्य में मिलेगी। पुराने विधानसभा भवन को नया उद्देश्य तब मिला, जब विधानसभा की कार्यवाही नवा रायपुर स्थित नए भवन में स्थानांतरित हो गई। इसके बाद राज्य सरकार ने इस ऐतिहासिक परिसर को शिक्षा और कौशल विकास के केंद्र के रूप में विकसित करने का फैसला लिया।
CG UCC: छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, राज्य सरकार ने बनाई 5 सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति
Raipur News: वहीं, नवा रायपुर में NIFT का स्थायी कैंपस लगभग *271 करोड़ रुपये* की लागत से बनाया जाएगा। स्थायी भवन तैयार होने तक पुराने विधानसभा परिसर से ही संस्थान का संचालन जारी रहेगा, ताकि छात्रों की पढ़ाई बिना किसी बाधा के चलती रहे। NIFT की शुरुआत से छत्तीसगढ़ के युवाओं को फैशन और डिजाइन शिक्षा के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। साथ ही प्रदेश में कौशल विकास, रोजगार और रचनात्मक उद्योगों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। रायपुर अब प्रशासनिक राजधानी के साथ-साथ शिक्षा और डिजाइन के उभरते केंद्र के रूप में भी अपनी नई पहचान बना रहा है।




