[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबर

महादेव बेटिंग ऐप घोटाला: जयपुर के होटल फेयर माउंट में ईडी की छापेमारी, छत्तीसगढ़ से आई टीम ने शुरू की पूछताछ

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी सिलसिले में बुधवार को छत्तीसगढ़ रायपुर से पहुंची ईडी टीम ने जयपुर के कूकस स्थित होटल फेयर माउंट में बड़ी छापेमारी की।

ईडी को इनपुट मिला था कि महादेव सट्टेबाजी रैकेट से जुड़े कुछ संदिग्ध लोग एक शादी समारोह की आड़ में होटल में ठहरे हुए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने होटल के दो-तीन कमरों में दबिश दी और धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत पूछताछ शुरू की।

READ MORE :  देशभर में CBI की बड़ी कार्रवाई : छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों में छापेमारी – 6 आरोपी गिरफ्तार

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

इस मामले में ईडी 16 अप्रैल को भी जयपुर में ड्राय फ्रूट व्यापारी भरत दाधीच के घर छापा मार चुकी है। उसी दिन जयपुर के सोडाला स्थित एपल रेजिडेंसी में भी कार्रवाई की गई थी, जहां से डिजिटल सबूत और संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए थे। साथ ही देशभर में महादेव ऐप से जुड़े 60 से अधिक ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई थी। इसमें छत्तीसगढ़, भोपाल, कोलकाता, दिल्ली और राजस्थान जैसे राज्य शामिल थे।

READ MORE : 26 हजार फीट की ऊंचाई से तेजी से गिर रहा था बोइंग 737 विमान, 191 यात्रियों की जान…

जयपुर से मिले हैं अहम सुराग

ईडी सूत्रों के अनुसार, जयपुर से मनी लॉन्ड्रिंग, क्रिप्टो करेंसी और शेल कंपनियों से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। कई बड़े व्यापारी अब ईडी के रडार पर हैं, जिनके बैंक खाते महादेव नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं।

क्या है महादेव ऐप स्कैम?

महादेव बुक एक अवैध ऑनलाइन सट्टा प्लेटफॉर्म है, जो ऐप और वेबसाइट के माध्यम से क्रिकेट, फुटबॉल सहित कई खेलों पर सट्टा करवाता है। इस नेटवर्क के जरिए देश-विदेश में करोड़ों रुपये का काला धन घुमाया जा रहा है।

इस घोटाले में कई प्रभावशाली हस्तियों, कारोबारियों और सफेदपोशों के शामिल होने की आशंका है। अब तक ईडी कई गिरफ्तारियां कर चुकी है और बड़ी संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close