[t4b-ticker]
Advertisement
crimeछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Crime News: हत्या या हादसा?…राजधानी में दो अज्ञात लाशें मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो अज्ञात शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। दोनों मामलों की जांच के लिए पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीमें मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही हैं। पुलिस हत्या और हादसे दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Durg News: ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, 3 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, ATM कार्ड, फोन समेत 2.5 लाख रुपये की सामग्री जब्त

पहला मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है, जहां रिंग रोड नंबर-1 पर भाठागांव स्थित वालफोर्ट सिटी के सामने क्रोमा शोरूम के पास डिवाइडर के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

वहीं दूसरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र के मेटल पार्क इलाके का है। यहां शेरे पंजाब ढाबा के पास नाली में एक अर्धनग्न अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में शव करीब 8 से 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे पुलिस हत्या की आशंका को भी गंभीरता से जांच रही है। हालांकि दुर्घटना की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है।

Lallan Singh Encounter : 1.25 लाख का इनामी बदमाश लल्लन सिंह पुलिस एनकाउंटर में ढेर, 7 मर्डर समेत कई संगीन थे दर्ज

Raipur Crime News: दोनों मामलों में पुलिस मृतकों की पहचान करने, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और परिस्थितिजन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। राजधानी में कम समय के भीतर दो अज्ञात शव मिलने की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल दोनों मामलों की जांच अलग-अलग थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमों द्वारा की जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close