Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़दुर्ग

CG ACCIDENT : गाड़ियों को रौंदते निकला बेकाबू तेज रफ्तार ट्रक, मची अफरा-तफरी, ड्राइवर गिरफ्तार

दुर्ग। भिलाई में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक बेकाबू तेज रफ्तार ट्रक खुर्सीपार मार्केट एरिया में घुस गया। ट्रक रास्ते में खड़ी आधा दर्जन बाइक को रौंदता हुआ आगे गया और संकरी गली में फंस गया। सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

रविवार देर शाम ट्रक CG 07 CJ 1856 तेज रफ्तार में लहराते हुए आ रहा था। ट्रक खुर्सीपार के रिहायशी क्षेत्र में घुस गया। उसे अपनी ओर आता देख वहां से लोग भाग खड़े हुए। लोगों ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका। चालक ट्रक को श्रीराम चौक से मस्जिद रोड बीएसपी कन्या स्कूल की तरफ ले गया। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी आधा दर्जन से अधिक बाइक को ट्रक ने रौंद दिया। इसके बाद ट्रक मस्जिद रोड के पास मोड़ पर एक संकरी गली में जाकर फंस गया। लोगों ने देखा कि चालक जमकर शराब के नशे में था। इसके बाद खुर्सीपार पुलिस मौके पर पहुंचकर गाड़ी को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार किया।

पुलिस का कहना है कि जिस तरह शराब के नशे में ड्राइवर ट्रक चला रहा था, उससे वह बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे देता। उसने ऐसा करके ट्रैफिक रूल्स को तोड़ा है। इसके लिए पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। पुलिस का कहना है कि वो उसके ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द करने के लिए परिवहन विभाग को पत्र लिखेगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close