Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ा अपडेट, पकड़ा गया आतंकी डॉ. उमर नबी को कार दिलाने वाला आमिर

दिल्ली। Delhi Blast Update: दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में अब एक बड़ा फैसला किया गया है जहां ब्लास्ट में इस्तेमाल की गई कार के मालिक आमिर राशिद को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने 10 दिन की कस्टडी में भेज दिया है। जांच एजेंसी को पता चला था की ब्लास्ट में इस्तेमाल की गई कार आमिर राशिद के नाम पर रजिस्टर्ड है। जो की जम्मू-कश्मीर के पंपोर के संबूरा का रहने वाला है और उसी ने डॉ. उमर नबी के साथ मिलकर दिल्ली को दहलाने की साजिश रची थी।

बता दें कि, 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास जोरदार धमाका हुआ था। जिसे डॉ. उमर नबी ने अंजाम दिया था। उसने लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार ले जाकर उसमें जोरदार धमाका किया था। ये धमाका इतना भीषण था कि इसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी।

Delhi Blast Update: वहीं इस मामले में जांच एजेंसियां अब तक 73 गवाहों और घायलों के बयान दर्ज कर चुकी है और कई तकनीकी और डिजिटल सबूत भी मिले हैं, जिनका विश्लेषण किया जा रहा है। एनआईए इस जांच में दिल्ली पुलिस, जम्मू-कश्मीर पुलिस, हरियाणा पुलिस, यूपी पुलिस और अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है। जिसमें हमले के पीछे के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close