Breaking news
Advertisement
क्राइमदेश

चलती ट्रेन में महिला शिक्षिका के साथ गंदा काम करने लगा शराबी युवक, फिर क्या हुआ ….

तेलंगाना. मिर्यालगुडा शहर में चलती ट्रेन से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। युवक ने शराब के नशे में चलती ट्रेन में 25 वर्षीय महिला के साथ छेड़खानी की वारादत की। पीड़िता कोच के टॉयलेट से बाहर निकलकर हाथ धो रही थी, तभी आरोपी छेड़छाड़ करने लगा। इसी दौरान ट्रेन का ब्रेक लगा और दोनों बाहर नीचे की ओर गिर पड़े। रेलवे पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

घटना मंगलवार को हुई है। हैदराबाद के एक निजी स्कूल में शिक्षिका महिला सिकंदराबाद से ट्रेन में चढ़ने के बाद अकेले आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जा रही थी। विशाखा एक्सप्रेस मिर्यालगुडा रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। उसी वक्त 30 वर्षीय व्यक्ति ने नशे में धुत होकर पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे गलत तरीके से छूने लगा।

अचानक लोको पायलट ने ट्रेन का ब्रेक लगा दिया। इसकी वजह से दोनों स्लीपर कोच से नीचे गिर गए। इसमें दोनों को गंभीर चोटे आई हैं। वहीं लोगों से भरी ट्रेन में इस वाकिए को देखकर ट्रेन में मौजूद लोग दंग रह गए। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ यात्रियों से घटना की जानकारी मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे। दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

आरोपी शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने उपर लगे आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि वो अचानक ब्रेक लगने की वजह से गिरने लगा, तो उसने महिला का हाथ पकड़ लिया। झटके के कारण दोनों ट्रेन से गिर गए। हालांकि, आरोपी शराब के नशे में धुत था, इस बात की पुष्टि हो गई है। पीड़िता के पति की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करेक पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close