Breaking news
Advertisement
Uncategorized

शैला नृतकों के संग नृत्य करते नजर आये जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि, शैला टीम को प्रोत्साहित करने राशि किया प्रदान

सूरजपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व आदिवासी प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शिवभजन सिंह मरावी आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने ग्राम पंचायत पकनी के आश्रित ग्राम ठुढीझरीया पहुँचे जहाँ मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में विशाल शैला नृत्य का आयोजन किया गया था इस दौरान शैला नृतकों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने भी जमजर नृत्य किया। और उनको प्रोत्साहित किया ।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठूठीझरिया में मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष में विशाल शैला नृत्य का आयोजन किया गया था। जहां जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव भजन सिंह मरावी पहुंचे और मनमोहक शैला नृत्य का प्रस्तुति देख अपने आप को रोक नहीं पाए उन्होंने शैला नृतकों के साथ जमकर शैला नृत्य किया जहाँ उनका अलग ही अंदाज देखने मिला। वहीं सैला नृत्यक टीम को प्रोत्साहित करते हैं ₹11000 की सहयोग राशि प्रदान की ।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवभजन सिंह मरावी ने कहा छत्तीसगढ़ में आदिवासी जनजाति के लोग नृत्य और संगीत के शौकीन हैं और यह नृत्य आंचलिक जनजीवन का एक जरूरी हिस्सा है, हमें हमारे संस्कृति को संजो कर रखने की जरूरत है। वहीं अपने बीच क्षेत्रवासी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि को अपने बीच पाकर खुशी से गदगद हो उठे और कहा आप हमारे सुख-दुख में हमेशा सबसे पहले खड़े होते हैं आप ही हमारे क्षेत्र के सच्चे जनप्रतिनिधि है,कहते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि का आभार व्यक्त किया।इस दौरान सेवादल ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कुंदन मिश्रा विजय कुशवाहा, शिवनारायण राजकुमार, रामनारायण एवं भारी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close