[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Medical Store Closed: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बड़ा आंदोलन, देशभर में आज बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

रायपुर। Medical Store Closed:  देशभर में आज दवा कारोबारियों और केमिस्ट संगठनों ने मेडिकल स्टोर बंद रखने का ऐलान किया है। इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा, जहां करीब 20 हजार मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। राजधानी रायपुर में अकेले लगभग 20 करोड़ रुपए के दवा कारोबार के प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है, जबकि पूरे प्रदेश में करीब 50 करोड़ रुपए के व्यापार पर असर पड़ सकता है।

दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी डिस्काउंट की वजह से पारंपरिक मेडिकल स्टोर कारोबार संकट में है। कारोबारियों ने आरोप लगाया कि कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना पर्याप्त निगरानी के दवाएं बेच रहे हैं, जिससे नकली और एक्सपायरी दवाओं के बाजार में आने का खतरा बढ़ गया है।

इस आंदोलन में देशभर के करीब 12.4 लाख केमिस्ट और दवा कारोबारी शामिल बताए जा रहे हैं। संगठनों का कहना है कि अगर ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियम नहीं बनाए गए, तो आने वाले समय में मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है।

Medical Store Closed:  हालांकि आम लोगों की सुविधा को देखते हुए अस्पतालों के भीतर संचालित मेडिकल स्टोर इस हड़ताल से मुक्त रखे गए हैं, ताकि मरीजों को जरूरी दवाओं के लिए परेशानी न हो। दवा व्यापारियों ने सरकार से ऑनलाइन दवा बिक्री को नियंत्रित करने, फर्जी दवाओं पर सख्ती बढ़ाने और रिटेल मेडिकल कारोबार को सुरक्षा देने की मांग की है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close