Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

इंस्टाग्राम पर रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, पति ने किया मना, तो महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दुर्ग। Durg News: दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने एक महिला की जान ले ली। दरअसल, अंजलि साव अपने पति पप्पू साव और दो बच्चों के साथ छावनी इलाके में रहती थी। बताया जा रहा है कि, अंजलि इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय थी और अक्सर रील व वीडियो बनाकर अपलोड करती थी। हालांकि उसका यह शौक उसके पति को पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी, जो पिछले कुछ महीनों से बढ़कर विवाद और मारपीट तक पहुंच गई थी।

घटना वाले दिन सुबह पप्पू साव अपने काम पर चला गया था और दोनों बच्चे ट्यूशन गए हुए थे। जब बच्चे घर लौटे तो उन्होंने अपनी मां अंजलि को पंखे से लटका देखा। घबराए बच्चों ने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने छावनी पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।

Durg News: एएसपी मणिशंकर चंद्र ने बताया कि, छावनी क्षेत्र से एक महिला की मौत की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला और उसके पति के बीच इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर विवाद रहता था। पुलिस पति पप्पू साव से पूछताछ कर रही है और पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close