Bangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे का कहर, अब तक 336 बच्चों की मौत, टेस्टिंग किट की कमी से जांच व्यवस्था पर संकट
बांग्लादेश। Bangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे (Measles )का प्रकोप लगातार गंभीर होता जा रहा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि देश की इकलौती खसरा जांच लैब में टेस्टिंग किट की भारी कमी सामने आई है। (Bangladesh Measles Outbreak) राजधानी ढाका के मोहखाली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ की लैब में यदि जल्द नई किट्स नहीं पहुंचीं, तो 11 मई के बाद पूरे देश में खसरे की जांच ठप पड़ सकती है।
Read More: Railway Jobs: 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, रेलवे में कुल 1644 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द करें अप्लाई
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में खसरे से 12 और बच्चों की मौत हुई है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 336 तक पहुंच गया है। वहीं एक दिन में 1,238 नए बच्चों को खसरे जैसे लक्षणों के बाद अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव बढ़ता जा रहा है। (Bangladesh Measles Outbreak)
डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि समय पर इलाज नहीं मिलने से बच्चों में गंभीर जटिलताएं तेजी से बढ़ रही हैं। इनमें सांस लेने में परेशानी, शरीर में ऑक्सीजन की कमी, मस्तिष्क में सूजन, लगातार दस्त और दौरे जैसी समस्याएं शामिल हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इलाज में देरी बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।
Read More: Raipur News: लिफ्ट संचालन में अब नहीं चलेगी लापरवाही , संस्थानों में तकनीकी टीम अनिवार्य, नई गाइडलाइन जारी
Bangladesh Measles Outbreak: रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहखाली स्थित यह लैब रोजाना देशभर से आने वाले लगभग 300 सैंपलों की जांच करती है। लेकिन किट्स की कमी के चलते कई नमूने जांच के इंतजार में पड़े हैं। जानकारी के अनुसार खसरे की जांच के लिए उपयोग होने वाली किट्स विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से उपलब्ध कराई जाती हैं और एक किट से करीब 90 लोगों की जांच संभव होती है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो संक्रमण के वास्तविक आंकड़े सामने लाना मुश्किल हो जाएगा और महामारी पर नियंत्रण की कोशिशों को बड़ा झटका लग सकता है।




