[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: रायपुर के इस इलाके में मिला देसी बम बनाने का सामान, इलाके में हड़कंप, महिला की सूचना पर हुआ बड़ा खुलासा

हिमांशु पटेल/ रायपुरRaipur News राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रावाभाठा इलाके में संदिग्ध बम सामग्री मिलने से हड़कंप मच गया है। वार्ड नंबर 13 स्थित एक घर से ऐसी सामग्री बरामद हुई है, जिसका इस्तेमाल देसी बम (Bomb-making materials found in Raipur) बनाने में किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Read More: Bihar Cabinet Expansion: सीएम सम्राट कैबिनेट का हुआ विस्तार, निशांत समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी भी रहे मौजूद 

बताया जा रहा है कि घर के भीतर से तार, संदिग्ध केमिकल, इलेक्ट्रॉनिक सामान और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने पूरे इलाके की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है और आसपास के लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है।

Read More: CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने सैनिकों और पूर्व सैनिकों को दिया तोहफा, जमीन-घर की रजिस्ट्री होगी सस्ती 

Raipur News: पुलिस फिलहाल घर में रहने वाले लोगों और आसपास मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बरामद सामग्री का इस्तेमाल किसी बड़ी साजिश के लिए किया जाना था या नहीं। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है।

 

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close