[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

BIG BREAKING:कटघोरा-जेन्जरा बायपास पर 20 घंटे से भीषण जाम,सैकड़ों वाहन फंसे,क्या है वजह

प्रविंस मनहर/रायपुर – कटघोरा-जेन्जरा बायपास मार्ग पर पिछले करीब 20 घंटे से भीषण जाम लगा हुआ है। बीती शाम करीब 7 बजे से बायपास मार्ग पूरी तरह बंद है, जिसके चलते लंबी दूरी तय करने वाले सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए हैं। इससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। जानकारी के मुताबिक, बायपास पर एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसे सड़क किनारे खड़ा किया गया था। इसी दौरान सड़क के दूसरी ओर एक मालवाहक ट्रेलर फंस गया, जिसके बाद दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया।

बायपास मार्ग बंद होने के कारण भारी वाहनों को कटघोरा शहर के भीतर से गुजरना पड़ रहा है। इससे शहर के अंदर यातायात का दबाव बढ़ गया है और हादसे का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों में इस स्थिति को लेकर नाराजगी है। करीब 20 घंटे से वाहन जाम में फंसे होने के बावजूद अब तक जाम को खत्म करने के लिए वाहनों को हटाने की दिशा में कोई ठोस प्रयास नहीं किए जाने की बात सामने आ रही है। ऐसे में यातायात पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close