CG Police Promotions: छत्तीसगढ़ विभाग पुलिस में बड़ा प्रमोशन, 61 SI बने इंस्पेक्टर, DGP ने जारी किया आदेश
रायपुर। CG Police Promotions: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 61 सब इंस्पेक्टर (SI) को पदोन्नत कर इंस्पेक्टर बनाया गया है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से पदोन्नति सूची जारी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, पदोन्नति पाने वाले सभी अधिकारी 2013 बैच के सब इंस्पेक्टर हैं।
जानकारी के अनुसार, लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे अधिकारियों को अब इंस्पेक्टर का पद मिल गया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) द्वारा जारी आदेश के अनुसार फिलहाल पदोन्नति सूची जारी की गई है, जबकि सभी नवपदोन्नत इंस्पेक्टरों की नई पदस्थापना (पोस्टिंग) के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
CG Police Promotions: पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, जल्द ही प्रशासनिक आवश्यकता और विभागीय व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को विभिन्न जिलों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इस पदोन्नति के बाद पुलिस विभाग में अधिकारियों के कार्यदायित्व और जिम्मेदारियों में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं, विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Skip to PDF content



