[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Fire In Noida: यहां पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 2 की मौत, मची चीख-पुकार

नोएडा। Fire In Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-66 के ममूरा इलाके में बुधवार दोपहर एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और एक युवती गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

Ram Mandir CEO Recruitment: अयोध्या राम मंदिर के लिए CEO पद पर भर्ती, 18 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन, जानें कौन कर सकता है आवेदन

प्रारंभिक जांच के अनुसार, इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर चार्ज हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक विस्फोट होने के बाद आग भड़क गई। कुछ ही मिनटों में लपटों ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग की वजह से परिसर में खड़ी कई दोपहिया वाहन भी जलकर राख हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दमकलकर्मियों ने पड़ोसी इमारत तक सीढ़ियां लगाईं, जिनकी मदद से कई परिवारों को सुरक्षित निकाला गया। बताया जा रहा है कि इमारत में करीब 100 से अधिक परिवार रहते हैं। भीड़भाड़ वाले इस इलाके में आग लगने से आसपास के लोगों में भी दहशत फैल गई।

Aamir Khan Marriage Controversy: आमिर खान की तीसरी शादी पर विवाद, जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने बताया लव जिहाद, कहा- ‘जो उसे मारेगा मैं दूंगा उसे 5 करोड़ रुपये’

Fire In Noida: वहीं मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमों ने स्थिति को नियंत्रित करने के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। घटना के बाद पुलिस ने बिल्डिंग मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close