[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Kolkata Fire: होटल में लगी भीषण आग, चपेट में आने से 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

कोलकाता। Kolkata Fire: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित होटल में आग लगने से कम से कम 9 लोगों की जान चली गई, जबकि 6 अन्य लोग झुलसने के कारण घायल हुए हैं। मृतकों में 6 पुरुष, 2 महिलाएं और एक बच्चा शामिल बताया जा रहा है।

IAS Transfer List: बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 23 IAS अधिकारियों समेत 6 जिलों के कलेक्टरों के भी तबादले, देखें लिस्ट

रात करीब 2 बजे लगी आग

जानकारी के मुताबिक, घटना तड़के करीब 2 बजे हुई। उस समय होटल में ठहरे ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे। अचानक होटल से धुआं निकलने और आग की लपटें दिखाई देने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। राहत एवं बचाव अभियान शुरू करते हुए होटल में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम किया गया।

धुएं के कारण रेस्क्यू में आई परेशानी

दमकल अधिकारियों के अनुसार, आग के साथ होटल में घना धुआं भर गया था। इसके कारण ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने और अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में बचाव दल को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अभियान के दौरान होटल से करीब 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

मृतकों में बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले लोग बांग्लादेशी नागरिक बताए जा रहे हैं, जो इलाज के सिलसिले में कोलकाता आए थे। हादसे में घायल 6 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग की वजह अभी साफ नहीं

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है। होटल के दो कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। जांच के बाद ही आग की वजह और हादसे के लिए जिम्मेदार परिस्थितियों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

CG Weather: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज,आज बारिश के साथ वज्रपात के आसार

बीरभूम होटल अग्निकांड के बाद दूसरा बड़ा हादसा

Kolkata Fire: कोलकाता की इस घटना से कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में भी एक होटल में आग लगने से 7 लोगों की मौत हुई थी। उस हादसे में शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को आग की वजह बताया गया था। लगातार सामने आ रही होटल आग की घटनाओं ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close