Big Breking : NTPC प्लांट में बड़ा हादसा 5 मजदूरों की मौत की खबर,कई अन्य मजदुर घायल..

रायपुर/प्रविंस मनहर – बिलासपुर जिले के सीपत में स्थित NTPC पॉवर प्लांट में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जानकरी के मुताबित प्लांट के यूनिट-5 में चल रहे एनुअल मेंटेनेंस कार्य के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म अचानक टूट गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर नीचे गिर पड़े इस घटना में जानकारी के अनुसार लगभग 5 लोगे की मौत हो गई है हलाकि अभी अधिकारी पुस्टि नहीं हुआ हैं। वही 5 से अधिक मजदूरों का घायल होने की खबर भी हैं जिन्हे सिम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं। हलाकि घटना की जैसे ही जानकरी फैली वैसे ही लोगो का आक्रोश उमड़ पड़ा बड़ी संख्या में लोग प्लांट के सामने हो हल्ला करते रहे। वही पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को सामान्य करने का कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अभी तक प्लांट के तरफ से कोई अधिकारिक जानकारी घटना को लेकर नहीं आया हैं।




