[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

Patna News: छात्राओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, अब स्कूल-कॉलेज के आसपास तैनात होंगी ‘पुलिस दीदियां’

पटना। Patna News:  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह के दौरान बिहार सरकार ने छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अहम घोषणा की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि रक्षाबंधन से राज्य में 5 हजार ‘पुलिस दीदियों’ को स्कूटी के साथ तैनात किया जाएगा। इनकी जिम्मेदारी स्कूल और कॉलेज के आसपास लगातार निगरानी रखने की होगी।

Nag Panchami 2026: 23 साल बाद सावन सोमवार और नागपंचमी पर बन रहा शुभ संयोग, महादेव के साथ मिलेगा नाग देवता का आशीर्वाद

सरकार का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षण संस्थानों तक आने-जाने के दौरान सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। स्कूल-कॉलेज के आसपास मनचलों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस दीदियों की टीमें नियमित गश्त करेंगी। इससे छात्राओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने और छेड़खानी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की कोशिश की जाएगी।

‘सहयोग शिविर’ से लाखों लोगों को राहत

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री ने ‘सहयोग शिविर’ का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि लोगों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए शुरू किए गए इस अभियान में अब तक 6 लाख से ज्यादा आवेदन और शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें करीब 95 प्रतिशत मामलों का मौके पर ही समाधान किए जाने का दावा किया गया।

बिहार में निवेश और रोजगार पर जोर

मुख्यमंत्री ने राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य नवंबर तक बिहार में 5 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करना है। उन्होंने दूसरे राज्यों में कारोबार कर रहे बिहार के उद्यमियों से भी वापस लौटकर राज्य में उद्योग लगाने की अपील की। सरकार की ओर से दावा किया गया कि अब बिहार में औद्योगिक गतिविधियों के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है।

Gift For Gen-Z: फ्री ऑनलाइन कोचिंग, AI ट्रेनिंग शिक्षा से रिसर्च तक 5 बड़े ऐलान, Gen-Z के लिए पीएम मोदी का तोहफा

छह महीने में शुरू होंगी 5 नई चीनी मिलें

Patna News: बंद उद्योगों को दोबारा शुरू करने की योजना के तहत मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में फिलहाल 10 चीनी मिलें संचालित हो रही हैं। किसानों और मजदूरों को रोजगार तथा आर्थिक लाभ देने के उद्देश्य से अगले छह महीनों में 5 और चीनी मिलें शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। स्वतंत्रता दिवस के मंच से सरकार ने छात्राओं की सुरक्षा, जन शिकायतों के समाधान, निवेश, रोजगार, उद्योग और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को लेकर कई योजनाओं का खाका सामने रखा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close