Theft In Jewellery Shop: राजधानी की इस ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, करोड़ों के जेवर ने उड़े शातिर चोर, मौके पर पहुंचे क्राइम ब्रांच सहित आला अधिकारी
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Theft In Jewellery Shop: राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब ज्वेलरी शॉप भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। रायपुर के पॉश इलाके शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलरी शॉप (Theft In Jewellery Shop) में करोड़ों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
Read More: Rahul Gandhi On PM Modi: ‘देश चलाना अब PM के बस की बात नहीं’, PM मोदी की सोना न खरीदने वाले अपील पर बरसे राहुल गांधी
बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान को निशाना बनाया। सुबह जब ज्वेलरी शॉप संचालक दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दुकान से बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के कीमती जेवर गायब थे। सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। (Theft In Jewellery Shop)
Read More: PM Modi On Gold: ‘न खरीदें सोना, डीजल-पेट्रोल का कम करें इस्तेमाल’, आमजनों से पीएम मोदी की खास अपील, आखिर क्या है वजह?
Theft In Jewellery Shop: पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोर पहले से रेकी कर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। चोरी कितने करोड़ की है इसका आंकलन अभी किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। राजधानी के बीचोंबीच हुई इस बड़ी चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।




