[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: 5 लोगों की मौत के मामले में SIT जांच में बड़ा खुलासा, पहले पत्नी और बच्चों को जहर देने के बाद खुदकुशी की आशंका

रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में विशेष जांच दल (SIT) की जांच में अहम तथ्य सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच के आधार पर एसआईटी को आशंका है कि परिवार के मुखिया शेख साजिद ने पहले अपनी पत्नी और तीन बच्चों को जहर देकर उनकी हत्या की, इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के अनुसार, घटना वाली रात करीब 9 बजे शेख साजिद घर से बाहर निकलकर वॉशरूम की ओर जाता हुआ सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। इसके बाद देर रात उसके फांसी लगाने की आशंका जताई जा रही है।

Husband Murders Wife: घरेलू विवाद में खूनी संघर्ष, फावड़े से हमला कर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, सामने आई चौंकाने वाली वजह

एसआईटी की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि मृतकों में पत्नी राबिया, बेटियां शाहिदा बेगम और इरशाबा परवीन, तथा बेटा इरशाद अली शामिल हैं। जांच एजेंसी को संदेह है कि इन चारों को पहले जहरीला पदार्थ दिया गया और उनकी मौत के बाद शेख साजिद ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

हालांकि, इस घटना के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और एसआईटी आर्थिक, पारिवारिक, सामाजिक और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Nagpur Road Accident: भीषण हादसा.. तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत

Raipur News: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। गौरतलब है कि टिकरापारा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच एसआईटी को सौंपी गई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close