[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

IPS Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 IPS-HCS अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

चंडीगढ़। IPS Transfer: हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। पिछली ट्रांसफर सूची जारी होने के महज 48 घंटे के भीतर 9 IPS-HCS अधिकारियों की पोस्टिंग में बदलाव करते हुए नए आदेश जारी किए गए हैं। नए फेरबदल में करनाल के एसपी नरेंद्र बिजारणिया समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

नरेंद्र बिजारणिया को IRB की कमान

नए आदेश के मुताबिक करनाल के एसपी नरेंद्र बिजारणिया को अब इंडिया रिजर्व बटालियन (IRB) का कमांडेंट नियुक्त किया गया है।इससे पहले 3 सितंबर को जारी ट्रांसफर आदेश में बिजारणिया को STF में एसपी की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि, अब उस आदेश में बदलाव करते हुए उन्हें IRB भेज दिया गया है।

Hartalika Teej 2026: कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा की पूरी विधि

मेधा भूषण और दीप्ति गर्ग की पोस्टिंग बदली

सरकार ने IPS मेधा भूषण को पानीपत का नया एसपी नियुक्त किया है। वहीं IPS दीप्ति गर्ग को पलवल एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात यह है कि दोनों अधिकारियों को लेकर 3 सितंबर को जारी किए गए पोस्टिंग आदेश अब रद्द कर दिए गए हैं। नए आदेश के बाद उनकी तैनाती नए जिलों में की गई है।

लोकेंद्र सिंह को क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी

ताजा फेरबदल में IPS लोकेंद्र सिंह को क्राइम ब्रांच का एसपी बनाया गया है। वहीं IPS सुरेंद्र सिंह भोरिया को हरियाणा पुलिस एकेडमी में कमांडेंट नियुक्त किया गया है। सरकार के इस बदलाव को पुलिस विभाग में लगातार चल रहे प्रशासनिक फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है।

बिजारणिया के तबादले की उठी थी मांग

करनाल में बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के बाद हुए कथित डबल एनकाउंटर को लेकर रोड़ समाज की ओर से सवाल उठाए गए थे। एनकाउंटर में हर्ष और बीरबल नाम के युवकों की मौत हुई थी। हर्ष के रोड़ समाज से होने के कारण समुदाय की ओर से एनकाउंटर को कथित तौर पर फर्जी बताते हुए करनाल एसपी नरेंद्र बिजारणिया के तबादले की मांग की जा रही थी। 3 सितंबर के आदेश में बिजारणिया को STF भेजे जाने के बाद अब 48 घंटे के भीतर एक बार फिर उनकी पोस्टिंग बदल दी गई है। उन्हें अब IRB में कमांडेंट की जिम्मेदारी दी गई है।

Bulldozer Action On Mosque: कलेक्ट्रेट परिसर में बने मस्जिद पर चला बुलडोजर, डेढ़ साल पुराने जमीन विवाद के बाद प्रशासन की कार्रवाई

दीप्ति गर्ग की पोस्टिंग में भी बदलाव

पहले दीप्ति गर्ग को पानीपत का एसपी बनाया गया था, लेकिन नए आदेश में उन्हें पलवल भेज दिया गया है। इससे पहले वह झज्जर की एसपी के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

IPS Transfer:  पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दीप्ति गर्ग पानीपत की रहने वाली हैं। गृह जिले में तैनाती से जुड़े प्रशासनिक नियमों के चलते उन्होंने पानीपत की पोस्टिंग पर पदभार ग्रहण नहीं किया था। इसके बाद सरकार ने मामले पर तुरंत निर्णय लेते हुए नया आदेश जारी किया और उन्हें पलवल का एसपी नियुक्त कर दिया। हरियाणा सरकार की ओर से जारी ताजा सूची के बाद पुलिस विभाग में अधिकारियों की जिम्मेदारियों और तैनाती को लेकर एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है।

haryans

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close