Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Cabinet Meeting: सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, साय कैबिनेट ने 38 से 45 साल करने को दी मंजूरी

रायपुर। CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार, 9 सितंबर 2026 को महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए गए। इसी कड़ी में शासकीय एवं संबद्ध संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों को बड़ी राहत देने वाला फैसला भी लिया गया है।

CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक खत्म, कौशल विकास, निर्यात प्रोत्साहन नीति समेत इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर लगी मुहर

साय कैबिनेट ने अन्य शासकीय सेवाओं और उच्च पदों के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष से बढ़ाकर 45 वर्ष करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से बड़ी संख्या में सरकारी और संबद्ध संस्थाओं में काम कर रहे कर्मचारियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

कैबिनेट के फैसले का लाभ राज्य शासन के अधीन कार्यरत शासकीय एवं संबद्ध संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों को उच्च पदों एवं अन्य सेवाओं में आगे बढ़ने के अधिक और समान अवसर प्राप्त होंगे। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा एकीकृत स्थायी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। अब ये कर्मचारी निर्धारित शर्तों के तहत अन्य शासकीय सेवाओं और उच्च पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

Hartalika Teej 2026: क्यों मनाई जाती है हरियाली तीज? जानिए आखिर क्या है इसकी पौराणिक कथा

38 साल से बढ़ाकर 45 वर्ष हुई सीमा

CG Cabinet Meeting: अब तक संबंधित कर्मचारियों के लिए अन्य शासकीय सेवाओं और उच्च पदों पर आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष निर्धारित थी। कैबिनेट ने इसमें 7 वर्ष की बढ़ोतरी करते हुए इसे 45 वर्ष करने को मंजूरी दी है। सरकार के इस फैसले से ऐसे कर्मचारियों को राहत मिलेगी, जो लंबे समय से सरकारी या संबद्ध संस्थाओं में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आयु सीमा के कारण उच्च पदों अथवा दूसरी शासकीय सेवाओं के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे थे।

Skip to PDF content
Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close