Raipur News: गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार, 33 किलो से अधिक गांजा जब्त
तीन थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आमानाका, मुजगहन और डीडी नगर थाना क्षेत्रों में अलग-अलग कार्रवाई की गई। इन कार्रवाइयों के दौरान पुलिस ने गांजा बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आमानाका से 27 किलो से अधिक गांजा बरामद
पुलिस ने आमानाका थाना क्षेत्र से 27.420 किलो गांजा जब्त किया। तीनों मामलों में यह सबसे बड़ी बरामदगी बताई गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गांजे की खेप के स्रोत और सप्लाई से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। मुजगहन थाना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान 5.230 किलो गांजा बरामद किया गया। वहीं, डीडी नगर थाना क्षेत्र से 778 ग्राम गांजा जब्त किया गया। तीनों मामलों में बरामद गांजे का कुल वजन 33.428 किलो है।
महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला और तीन अंतर्राज्यीय आरोपी शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
Kawardha News: जिले में 5 बैगा बच्चों की मौत से हड़कंप, मामले में कांग्रेस ने बनाई जांच समिति
सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी
Raipur News: पुलिस के अनुसार, जब्त गांजे और 35 हजार रुपये नकद सहित कुल मशरूका की कीमत करीब 17 लाख 6 हजार 400 रुपये है। मामले में गांजा सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि तस्करी के इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल, चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की जांच में जुटी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।




