[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Sukma News: सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सली डंप से 23 हथियार और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सुकमा। Sukma News:  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। भेज्जी थाना क्षेत्र के भण्डारपदर और मुनुरकोंडा के जंगल-पहाड़ी इलाके में चलाए गए संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप का पता लगाया गया। यहां से बड़ी संख्या में हथियार, जिंदा कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। यह कार्रवाई जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने की। अधिकारियों के मुताबिक, आत्मसमर्पित नक्सलियों से प्राप्त महत्वपूर्ण इंटेलिजेंस के आधार पर इलाके में एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग अभियान चलाया गया था।

Raipur News: हत्या या हादसा? कपड़े-जूते पहने हालत में डैम में फिर मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

नक्सली डंप से 23 हथियार बरामद

भण्डारपदर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को नक्सलियों द्वारा पहले से छिपाकर रखा गया डंप मिला। सघन तलाशी के बाद टीम ने कुल 23 हथियार बरामद किए। बरामद हथियारों में SLR, .315 रायफल, .410 मस्केट, 06 BGL लॉन्चर और 12 बोर रायफल समेत अन्य हथियार शामिल हैं। इसके अलावा अलग-अलग हथियारों में इस्तेमाल होने वाले बड़ी संख्या में कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

492 जिंदा राउंड और भारी मात्रा में विस्फोटक

सुरक्षाबलों को डंप से AK-47, SLR, इंसास, .303, .315 और 12 बोर के कुल 492 जिंदा राउंड मिले हैं। इसके साथ ही 240 जिलेटिन स्टिक और करीब 18 किलोग्राम गन पाउडर भी बरामद किया गया है। तलाशी के दौरान 5 देशी हैंड ग्रेनेड समेत बड़ी संख्या में BGL सेल और अन्य नक्सली उपयोग की सामग्री भी टीम के हाथ लगी है।

आत्मसमर्पित नक्सलियों की सूचना से मिली सफलता

पुलिस के मुताबिक, आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों से प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर भण्डारपदर और आसपास के दुर्गम जंगल-पहाड़ी क्षेत्रों में अभियान चलाया गया था। सर्चिंग के दौरान टीम को नक्सलियों के पुराने डंप के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद इलाके की गहन तलाशी ली गई। अभियान के दौरान बरामद हथियारों और विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लेकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत लगातार सर्चिंग

सुकमा जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार जारी है। जंगलों और दुर्गम इलाकों में नक्सलियों द्वारा पहले से छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक डंप की तलाश के लिए लगातार एरिया डोमिनेशन और सर्चिंग ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। यह अभियान पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) रोहित शाह के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को नक्सलियों के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस द्वारा बरामद सामग्री के संबंध में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। वहीं जिला सुकमा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं विकास का वातावरण बनाए रखने हेतु पूर्व में छिपाकर रखे गए हथियार एवं अन्य नक्सल सामग्री के डम्प की बरामदगी हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Teachers Protest: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन, प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कल निकाली जाएगी ‘टेट मुक्ति रैली’

नक्सलियों के बरामद डम्प सामाग्रियों का विवरण:-

01. एसएलआर रायफल 01 नग।
02. 315 बोर रायफल – 01 नग ।
03. 410 मसकेट रायफल- 01 नग।
04. बीजीएल लॉंचर – 06 नग।
05. सिंगल षॉर्ट रायफल 01 नग ।
06. 315 बोर देषी कट्टा – 01 नग।
07. 12 बोर रायफल – 05 नग।
08. भरमार बंदूक – 07 नग।
09. एसएलआर मैगजीन- 01 नग।
10. 303. मैगजीन – 01 नग ।
11. बीजीएल सेल बड़ा – 08 नग ।
12. बीजीएल सेल मिड़ियम – 23 नग ।
13. बीजीएल सेल छोटा – 58 नग ।
14. देषी हैण्ड ग्रेनेड – 05 नग ।
15. बीजीएल मुण्डी – 08 नग ।
16. एके-47 जिंदा राउण्ड – 45 नग।
17. एसएलआर जिंदा राउण्ड – 196 नग।
18. इंसास रायफल जिंदा राउण्ड – 89 नग ।
19. 303.रायफल का जिंदा राउण्ड – 97 नग।
20. 315 रायफल का जिंदा राउण्ड – 20 नग ।
21. 12 बोर रायफल का जिंदा राउण्ड – 45 नग।
22. बीजीएल कॅर्टिज – 66 नग।
23. जिलेटीन स्टिक – 240 नग।
24. एके-47 रायफल खाली खोखा – 31 नग ।
25. .303 रायफल का खाली खोखा – 02 नग।
26. 12 बोर रायफल खाली खोखा – 10 नग
27. मैगजीन पौच – 18 नग ।
28. बीजीएल पौच – 07 नग ।
29. गन पाउडर – 18 किला (दो स्टील गुंडी में)।
30. एक्सीलेटर प्लग – 06 नग ।
31. टाईगर बम फटाका – 40 नग ।
32. काला वर्दी – 07 जोडी ।
33. कमर पौच- 10 नग ।
34. नीला ड्रम – 05 नग ।
35. कमर बेल्ट काला कलर- 32 नग ।
36. कमर बेल्ट हरा कलर – 22 नग ।
37. विषिल गार्ड – 11 नग ।
38. मंकी कैप – 07 नग ।
39. वेल्डर षिल्ड – 02 नग।
40. सोलर प्लेट 02 नग ।
41. रिबन – 03 नग ।
42. कपड़ा चैन – 05 मीटर।
43. पिट्टु बैग – 07 नग।
44. दवाईयां ।
45. अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close