Raipur Theft News: देर रात कारोबारी के घर बड़ी चोरी, खिड़की तोड़कर घुसे बदमाशों ने उड़ाए लाखों के गहने और कैश
हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Theft News: राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित गोल्डन होम्स कालोनी में परिवार की मौजूदगी के दौरान बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर कारोबारी भरत छाबड़िया के बंगले में घुसकर करीब 10 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।
Read More: Raipur News: मानसून से पहले एक्शन मोड में नगर निगम, 1 करोड़ राजस्व वसूली का टारगेट, वॉटर हार्वेस्टिंग पर दिया जोर
जानकारी के अनुसार, गोल्डन होम्स के गेट नंबर-2 के पास स्थित कारोबारी भरत छाबड़िया के बंगले को चोरों ने निशाना बनाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाश बाथरूम की खिड़की तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए। उस समय परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे, लेकिन चोर वारदात को अंजाम देकर निकल गए और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। चोर घर से लगभग सात से आठ तोला सोने के जेवर, चांदी के आभूषण और करीब 10 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
घटना का पता चलने पर परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। कालोनी में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
Read More: CG Cabinet Meeting: इस दिन होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगेगी मुहर
Raipur Theft News: जांचकर्ताओं का मानना है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों ने पहले से रेकी की थी और घर की गतिविधियों की पूरी जानकारी जुटाने के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिस इलाके में चोरी हुई है, वह भाजपा के उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के निवास से कुछ ही दूरी पर स्थित है। हाई-प्रोफाइल और सुरक्षित मानी जाने वाली कालोनी में हुई इस बड़ी चोरी की घटना के बाद स्थानीय रहवासियों में चिंता बढ़ गई है।




