Police Transfer List: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, SI-ASI समेत 34 पुलिसकर्मियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
रायपुर। Police Transfer List: राजधानी रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से व्यापक प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने विभागीय कार्यप्रणाली को मजबूत करने के लिए 34 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के तहत उप निरीक्षक (SI), सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का विभिन्न थाना क्षेत्रों और क्राइम ब्रांच के बीच स्थानांतरण किया गया है। इस फेरबदल का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाना और अपराध नियंत्रण की रणनीति को मजबूत करना बताया जा रहा है।
नई सूची के अनुसार, कई पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों से क्राइम ब्रांच में पदस्थ किया गया है, ताकि गंभीर मामलों की जांच और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जा सके। वहीं, क्राइम ब्रांच में कार्यरत कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न थाना क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
Police Transfer List: पुलिस मुख्यालय का मानना है कि समय-समय पर इस तरह के प्रशासनिक बदलाव से कार्यक्षमता बढ़ती है, जिम्मेदारियों का बेहतर वितरण होता है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में हुए इस तबादला आदेश को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। नई पदस्थापना के बाद संबंधित पुलिसकर्मी जल्द ही अपने-अपने नए कार्यस्थलों पर जिम्मेदारी संभालेंगे।




