[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Bhilai News: खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाइसेंस नहीं मिलने पर फूड प्रोडक्ट संस्थान किया सील, जांच के लिए भेजे सैंपल

भिलाई। Bhilai News: तीज-त्योहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। ‘बने खाबो, बने रहिबो’ अभियान के तहत शहर के अलग-अलग खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बैकुंठ धाम, भिलाई स्थित मुस्कान फूड प्रोडक्ट में दबिश दी। जांच के दौरान संस्थान का खाद्य लाइसेंस मौके पर उपलब्ध नहीं पाया गया। नियमों के उल्लंघन को देखते हुए टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संस्थान को सील कर दिया।

Kerala Murder News: खुद के लिए iPhone, बॉयफ्रेंड के लिए बाइक… 13 साल की नाबालिग ने करवाई दादा की हत्या, हैरान कर देगा मामला

खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए

जांच के दौरान अधिकारियों ने मुस्कान फूड प्रोडक्ट से विभिन्न खाद्य सामग्रियों के सैंपल भी लिए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अब लैब रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और मानकों को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spurious Liquor: नकली शराब का कहर! शराब पार्टी के बाद बिगड़ी तबीयत, एक की मौत, 6 अस्पताल में भर्ती

त्योहारी सीजन में लगातार जारी रहेगा अभियान

Bhilai News: खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी जितेंद्र नले के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। त्योहारी सीजन में मिलावटी या मानक के विपरीत खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए विभाग की टीम लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close