क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा
Suicide News: शिशुपाल पर्वत से प्रेमी जोड़े ने कूदकर दी जान,पुलिस जाँच में जुटी

प्रविंस मनहर/रायपुर – महासमुंद जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सरायपाली ब्लॉक के प्रसिद्ध शिशुपाल पर्वत में युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक,युवक और नाबालिग युवती ने कथित तौर पर पर्वत से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक युवक की पहचान बारीकपाली निवासी के रूप में हुई है,जबकि युवती नाबालिग बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है,हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Advertisement




