[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

RSS Office Attack: RSS कार्यालय में देर रात हमला, अज्ञात हमलावरों ने फेंके पेट्रोल बम, वीडियो वायरल

रांची। RSS Office Attack:  रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यालय पर मंगलवार देर रात पेट्रोल बम से हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात दो अज्ञात युवक कार्यालय के पास पहुंचे और सॉस की बोतलों में पेट्रोल भरकर परिसर की ओर फेंकने का प्रयास किया। हालांकि दोनों बोतलें कार्यालय की बाउंड्री वॉल के बाहर ही गिर गईं, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घटना के दौरान बोतलों में आग नहीं लग पाई, जिसके कारण संभावित बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद सामग्री को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

प्रारंभिक जांच में इसे शरारती तत्वों की हरकत माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

RSS Office Attack: घटना के बाद RSS कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। संगठन से जुड़े लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close