Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

असम-पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ BJP की एंट्री, पार्टी के ये कद्दावर नेता संभालेंगे चुनावी मोर्चा, मिली बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर। Assam-West Bengal Assembly Elections: आगामी दिनों 5 राज्यों असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडू और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने है। जिसे लेकर बीजेपी ने असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने चुनावी रणनीति और प्रबंधन के लिए इन नेताओं को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का प्रभार दिया है।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव को असम की 9 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी मिली है। तो वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी को असम की 10 विधानसभा सीटों का प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही दुर्ग से सांसद विजय बघेल को भी असम की 10 विधानसभा सीटों की कमान दी गई है।

Assam-West Bengal Assembly Elections: इसी तरह संगठन महामंत्री पवन साय को पश्चिम बंगाल की 56 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी मिली है और विधायक राजेश मूणत और वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा को भी पश्चिम बंगाल में चुनावी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीजेपी संगठन की ओर से इसे चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है, जहां अनुभवी नेताओं को अन्य राज्यों में चुनावी मोर्चा संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close