Breaking news
Advertisement
चुनावदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबर

टिकट ना मिलने पर फूट-फूट कर रोए नेता जी, भाजपा से दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाया बड़ा आरोप, देखें VIDEO

भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में बार-बार झटका लग रहा है. अब मथुरा जिले में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। जहां मांट विधानसभा सीट से टिकट न मिलने पर एसके शर्मा ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में सिर्फ राम नाम की लूट मची है। कोई विचारधारा नहीं रही। ईमानदारी तो कोसों दूर हो गई है। इसलिए उन्होंने त्यागपत्र दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी रणनीति की घोषणा 19 जनवरी बुधवार को करेंगे।

मंगलवार को सर्वेश्वरी सदन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसके शर्मा ने रोते हुए भाजपा से त्यागपत्र देने का एलान किया। उन्होंने बताया कि भाजपा के कारण मेरे करोड़ों रुपये खर्च हो गए। 2009 से 2022 तक के विभिन्न चुनावों में भाजपा ने मेरे साथ विश्वासघात किया है। मैंने पार्टी के लिए पूरे देश में लगन से काम किया है। जब भी पार्टी ने संगठन मजबूती के लिए रुपये मांगे, मैंने दिए। लेकिन मेरे साथ धोखा किया गया।

एसके शर्मा ने कहा कि वह सन् 1980 से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हुए हैं। भाजपा को मजबूत बनाने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। तन-मन-धन सब स्वाहा हो गया। इस बार मेरा सवा लाख वोट प्राप्त करने का लक्ष्य था। बीते पांच साल में ऐसा कोई गांव, नगला, मौजा, कस्बा नहीं बचा, जहां मैंने अपनी पकड़ न बनाई हो।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close