चुनावट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान आज, करोड़ों मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल में आज 23 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान किए जा रहे हैं। राज्य की 152 सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग हो रही है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। 1478 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला जनता करेगी। वहीं ( Assembly Election 2026) तमिलनाडु की 234 सीटों पर भी आज मतदान किए जा रहे हैं।
Read More: Aaj Ka Rashifal: गजकेसरी और सर्वार्थ सिद्धि योग के लाभ से बेहद खास होगा आज का दिन, इन राशियों की बदलेगी किस्मत
वहीं 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान होंगे। तमिलनाडु के लगभग 5.73 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जबकि बंगाल में आज पहले चरण के तहत करोड़ों मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Read More: New Gas Pipeline: अब पानी की तरह घर-घर पाइपलाइन से पहुंचेगा गैस, जानें क्या है प्लानिंग और क्या होगा फायदा
Assembly Election 2026: बता दें कि, बंगाल में मुख्य मुकाबला ममता बनर्जी की टीएमसी और बीजेपी के बीच है. वहीं कांग्रेस भी पूरे दमखम से चुनावी मैदान में है। राज्य के सभी बूथ संवेदनशील माने गए हैं. जिनमें से करीब 8,500 बूथ अति संवेदनशील हैं. वहीं 1,500 बूथों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
Advertisement




