[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Loot : ज्वेलरी कारोबारी से करीब 1 करोड़ की लूट, घात लगाए बदमाशों ने रास्ता रोककर धारदार हथियार से किया हमला

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Loot: राजधानी रायपुर से लगे खरोरा इलाके में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप के मैनेजर पर हमला कर लाखों के जेवरात से भरा बैग लूट लिया। जानकारी के मुताबिक 65 वर्षीय मैनेजर टीकाराम शर्मा, जो महावीर ज्वेलर्स की (Raipur Loot) नरदहा स्थित ब्रांच का काम संभालते हैं, रोजाना की तरह दुकान बंद कर खरोरा लौट रहे थे। इसी दौरान तिल्दाडीह गांव के पास बारिश से बचने के लिए वे पेड़ के नीचे रुके।

Read More: Raipur Crime News: रायपुर में हत्या की बड़ी वारदात, जीजा ने दो सालियों पर चलाई गोली, एक की मौत, दूसरी गंभीर, मचा हड़कंप 

बारिश हल्की होने पर जैसे ही वे आगे बढ़े, पीछे से अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर वार किया। पहले उन्होंने इसे सामान्य घटना समझा, लेकिन कुछ दूरी आगे बढ़ने पर दोबारा हमला हुआ, जिससे वे बाइक समेत गिर पड़े। इसी मौके का फायदा उठाकर बदमाश उनका बैग लूटकर फरार हो गए।

Read More: Raipur News: खारुन नदी किनारे गांजा तस्करी का पर्दाफाश, 3.6 किलो गांजा समेत युवक गिरफ्तार 

Raipur Loot: पीड़ित के अनुसार बैग में करीब 350 ग्राम सोना, 10 किलो चांदी और नगदी रखी थी, जिसकी कुल कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद घायल मैनेजर ने अपने रिश्तेदार को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और सभी एंगल से जांच जारी है।

यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close