Breaking news
Advertisement
चुनावबड़ी खबर

BJP Candidates Last List : भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट, देखें आखिर किसे-कहां से मिला टिकट…

राजस्थान। भाजपा ने राजस्थान चुनाव के लिए तीन नामों की एक नई लिस्ट जारी की है। इसमें दो दिन पहले कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए गिर्राज मलिंगा को भी टिकट दिया गया है। बता दें कि इसमें बारी विधानसभा सीट से गिर्राज सिंह मलिंगा, बाड़मेर से दीपक कड़वासरा और पचपदरा सीट से अरुण अमराराम चौधरी को टिकट दिया गया है।

भाजपा ने एक्स पर इस लिस्ट को जारी करते हुए कहा कि भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए तीन नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही भाजपा सभी 200 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

पहली सूची में पार्टी ने 15 उम्मीदवार और अंतिम सूची में तीन उम्मीदवारों की घोषणा की। भाजपा अब सभी 200 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सूची में कुछ नए चेहरे शामिल हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख छह नवंबर है। सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 25 नवंबर को होगा और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।

Mahila Car Rally Raipur- कार रैली निकालकर महिलाओं ने किया मतदाताओं को जागरुक…

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close