Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबररायपुर

रायपुर: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध फैक्ट्री में मारा छापा, भारी मात्रा में शराब जब्त

रायपुर। आबकारी विभाग ने राजधानी रायपुर से लगे खरोरा में शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का खुलासा किया है। जहां आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री जब्त किया है। टीम ने 60 लीटर ओ पी (रॉ मटेरियल) और 50 लीटर से अधिक तैयार शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए. पी.त्रिपाठी के निर्देश के तारतम्य में एवं कलेक्टर रायपुर सर्वेश्वर भूरे तथा उपायुक्त आबकारी ज़िला रायपुर अरविंद पाटले के मार्गदर्शन में अन्य प्रान्त की मदिरा की अफरा-तफरी की सूचना पर दिनांक 10 दिसंबर को शाम में ग्राम नकटी कुम्हारी थाना खरोरा में कामता कोसले के खेत स्थित मकान की तलाशी लेने पर 60 लीटर ओ पी ,285 नग पाव देशी मदिरा मशाला कुल मात्रा 51.3 लीटर ,900 नग खाली शीशी ,लगभग 1000 नग होलोग्राम ,लगभग 700 नग देशी मदिरा मशाला का लेबल ,10 नग गोंद ,4 नग सूजा ,1 -1 नग पेचिस ,चढ़ी, छन्नी को जप्त कर आरोपी कामता कोसले को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम 34(1) क ,च ,ज 34(2),59(क),36 के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना मे लिया गया।

प्रकरण को प्रकाश में लाने में सहायक जिला आबकारी अधिकारी मति सुप्रिया शर्मा ,आबकारी उप निरीक्षक अरविंद साहू , आबकारी मुख्य आरक्षक दिगम्बर बुरा, सरजू राजवाड़े ,मोतिन बंजारे आबकारी आरक्षक रविन्द्र देवांगन एवं ड्राइवर रामनारायण साहू, लक्ष्मण निषाद , प्रकाश साहू साथ रहे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close