[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

IAS Transfer List: बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 23 IAS अधिकारियों समेत 6 जिलों के कलेक्टरों के भी तबादले, देखें लिस्ट

रायपुर। IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 23 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव में 6 जिलों के कलेक्टरों को भी बदला गया है। अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए सरकार ने विभिन्न विभागों में पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।

CG NEWS: श्रोत महोत्सव में शामिल होंगे CM साय,इसके बाद मंत्रालय में करेंगे कार्यालयीन कार्य

6 जिलों में बदले गए कलेक्टर

तबादला सूची में गरियाबंद, कांकेर, मुंगेली, सक्ती, कबीरधाम और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों के कलेक्टरों में बदलाव किया गया है।

नई पदस्थापनाओं की प्रमुख जानकारी इस प्रकार है:

  • रणबीर शर्मा — संचालक, समाज कल्याण से कलेक्टर, गरियाबंद नियुक्त।
  • कुंदन कुमार — कलेक्टर, मुंगेली से कलेक्टर, कांकेर बनाए गए।
  • अमृत विकास तोपनो — कलेक्टर, सक्ती से कलेक्टर, मुंगेली की जिम्मेदारी।
  • जयश्री जैन — संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से कलेक्टर, सक्ती नियुक्त।
  • तुलिका प्रजापति — कलेक्टर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से कलेक्टर, कबीरधाम बनाई गईं।
  • तनुजा सलाम — संचालक, खेल एवं युवा कल्याण से कलेक्टर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी नियुक्त।

प्रशासनिक कामकाज में बदलाव का असर

सरकार के इस बड़े फेरबदल के बाद संबंधित जिलों में प्रशासनिक स्तर पर नई टीम के साथ कामकाज आगे बढ़ेगा। नए कलेक्टरों के सामने जिले में विकास योजनाओं की निगरानी, कानून-व्यवस्था, राजस्व मामलों और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां रहेंगी।

Post Office Rakhi Gift Box: रक्षाबंधन पर डाक विभाग का खास तोहफा, मिलेगा राखी स्पेशल गिफ्ट बॉक्स, राखी भेजने पर10% छूट भी

IAS Transfer List: वहीं, अन्य IAS अधिकारियों को भी अलग-अलग विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। माना जा रहा है कि यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा जिलों में सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कुल 23 IAS अधिकारियों के तबादले वाली इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा 6 जिलों के कलेक्टरों के बदलाव को लेकर है।

 

Skip to PDF content
Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close