छत्तीसगढ़ में वोटर लिस्ट से 27 लाख मतदाताओं के नाम कटे, 6 लाख से ज्यादा वोटर्स की मृत्यु दर्ज
रायपुर। CG SIR Voter List: राज्य निर्वाचन आयोग ने ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR ) के पहले चरण के बाद सीईओ ने प्रारंभिक वोटर लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें राज्य में मतदाता सूची से करीब 27 लाख 34 हजार मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं। यह आंकड़ा प्रदेश के कुल मतदाताओं का करीब 13 प्रतिशत बताया जा रहा है।
बता दें कि, इसमें 19 लाख मतदाता गायब, जबकि 6.5 लाख मतदाताओं की मृत्यु दर्ज, और 1.79 लाख डुप्लिकेट नाम शामिल हैं। वहीं दावा-आपत्ति 22 जनवरी तक की जाएगी, और 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। प्रदेश के कुल 2.12 करोड़ मतदाताओं में से 1.84 करोड़ लोगों ने ही अपना गणना प्रपत्र जमा किया है।
CG SIR Voter List: 7 नवंबर से शुरू हुई यह प्रक्रिया लगभग 45 दिन तक चली, जिसमें हजारों बूथ लेवल अधिकारियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया है। जिन लोगों के नाम ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं हैं, उन्हें इलेक्शन कमीशन की तरफ से नोटिस देकर अपने नाम दोबारा जुड़वाने का अवसर दिया जाएगा।




