[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

RG Kar Medical College Case: R.G. Kar रेप-मर्डर केस मामले में CM शुभेंदु ने 3 IPS अधिकारी को किया निलंबित, कहा- फिर से खुलेगी केस की फाइल

कोलकाताRG Kar Medical College Case: पश्चिम बंगाल में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की रेप और मर्डर की घटना तो हर किसी को याद होगा। जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। वहीं अब बंगाल में बीजेपी की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सूबे की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर (RG Kar Medical College Case) कई तरह की बातें कही हैं। उन्होंने अपनी पहली बैठक में सीएम ने ममता सरकार के कई फैसलों को पलट दिया। वहीं अब इस आरजी कर मामले में तीन IPS अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया।

Read More: Safai Karmchari Protest: सफाई कर्मियों का प्रदर्शन जारी, डिपो के बाहर पुलिस की सख्ती, लाठीचार्ज कर कई लोगों को लिया हिरासत में 

दरअसल, कल शुक्रवार को सीएम शुभेंदु अधिकारी ने नबन्ना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, आरजी कर डॉक्टर रेप और मर्डर केस को ठीक से न संभालने और लापरवाही बरतने के कारण राज्य के तीन वरिष्ठ आइपीएस अधिकारियों विनीत गोयल (कोलकाता पुलिस के तत्कालीन पुलिस आयुक्त), इंदिरा मुखर्जी और अभिषेक गुप्ता के निलंबित किया गया। इसके साथ ही गया कि,इस केस की फाइल फिर खुलेगी। (RG Kar Medical College Case)

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि, ये अधिकारी पीड़ित परिवार को रिश्वत देने और बिना किसी लिखित आदेश के प्रेस कॉन्फ्रेंस करने में शामिल थे। शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया कि राज्य सरकार अपराध की वास्तविक जांच में हस्तक्षेप नहीं कर रही है। जो केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से की जा रही है।

Read More: CG New DGP: अरुण देव गौतम होंगे छत्तीसगढ़ के नए DGP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश, अशोक जुनेजा को दी गई विदाई 

RG Kar Medical College Case: बता दें कि, हालही में हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में पीड़ित की मां ने पानीहाटी सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। विधानसभा चुनावों से पहले, आरजी कर की पीड़िता को इंसाफ दिलाना बीजेपी के मुख्य वादों में से एक था।  बताया गया कि, पीड़िता के माता-पिता ने नई सरकार से न्याय की मांग की थी और विशेष रूप से अपील की थी कि इस घटना से जुड़ी केस फाइल को फिर से खोला जाए।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close