Breaking news
Advertisement
पॉलिटिक्सबड़ी खबर

BREAKING : विधानसभा चुनाव प्रत्याशी पर चुनाव प्रचार के दौरान चाकू से हमला, भीड़ ने आरोपी को पीटा

तेलंगाना के मेडक से सांसद और आगामी विधानसभा चुनाव में दुब्बाका से बीआरएस उम्मीदवार कोथा प्रभाकर रेड्डी पर सोमवार को चुनाव प्रचार के दौरान चाकू से हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि दौलताबाद मंडल के सुरमपल्ली गांव में चुनाव प्रचार के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने रेड्डी पर हमला किया।

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने रेड्डी के पेट में चाकू मारा है। आनन-फानन में प्रभाकर रेड्डी को गजवेल अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद उन्हें देखते हुए उन्हें हैदराबाद के अस्पताल में शिफ्ट किए जाने की संभावना है।

रेड्डी पर हमला करने वाले हमलावर को भीड़ ने जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की पहचान चेप्पयाला विला के राजू के रूप में हुई।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close