Durg News: जिले में अवैध पनीर स्टोरेज का खुलासा, हॉस्टल की आड़ में चल रहा था कारोबार, 50 हजार का पनीर जब्त
दुर्ग। Durg News: दुर्ग जिले में खाद्य सुरक्षा से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। शहर से लगे इलाके में बॉयज हॉस्टल की आड़ में अवैध रूप से पनीर का भंडारण और सप्लाई किए जाने का खुलासा हुआ है। खाद्य एवं औषधि (Durg News ) प्रशासन विभाग की कार्रवाई में भारी मात्रा में पनीर जब्त किया गया है। मौके से नोट गिनने की मशीन और तिजोरी मिलने के बाद मामला और संदिग्ध माना जा रहा है।
Read More: Theft In Kawardha: जिले में चोरों का तांडव, एक ही रात में 6 घरों को बनाया निशाना, सोने-चांदी समेत लाखों का सामान लेकर फरार
जानकारी के अनुसार, शैल देवी महाविद्यालय के सामने स्थित एक भवन को बाहर से बॉयज हॉस्टल के रूप में संचालित बताया जा रहा था, लेकिन अंदर बड़े पैमाने पर पनीर स्टोर कर उसकी सप्लाई की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कारोबार बिना वैध लाइसेंस और विभागीय अनुमति के चलाया जा रहा था।
सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारा। हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही अधिकांश सामान पहले ही हटाया जा चुका था, फिर भी अधिकारियों ने कंटेनर में रखे करीब 140 किलो पनीर को जब्त किया। जब्त सामग्री की कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई है। विभाग ने पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।
Read More: Raipur Golikand Video: डबल मर्डर मामले का CCTV आया सामने, सालियों को मारने के बाद आरोपी ने सड़क में मचाया उत्पात, जान बचाकर भागे लोग
Durg News: कार्रवाई के दौरान नोट गिनने की मशीन और तिजोरी मिलने से आशंका जताई जा रही है कि यह कारोबार लंबे समय से बड़े स्तर पर संचालित हो रहा था। स्थानीय लोगों ने भी मामले में मिलीभगत की आशंका जताई है। फिलहाल विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि अवैध पनीर की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जा रही थी। कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।




