Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़हादसा

दर्दनाक हादसा : सो रहे 12 वर्षीय बच्चे पर ईंट गिरने से हुई मौत

भिलाई। छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम ने करवट ली। जहां गुरुवार देर रात प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी-तूफाने के साथ बारिश हुई। वहीं भिलाई में गुरुवार की देर रात आंधी-तूफाने के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। हादसा तीन मंजिला मकान के सीढ़ी वाले टावर के ऊपर के पैराफिट दीवार के गिरने से बगल के मकान में सो रहे 12 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। कमरे में बाप-बेटा एक ही बिस्तर पर सो रहे थे। सिर पर ईंट गिरने से बच्चे की मौत हो गई। बच्चे का नाम प्रियांशु प्रजापति बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर रात कैंप-1 प्रगति नगर दुर्गा मंदिर के पास रहने वाला अशोक प्रजापति अपनी पत्नी और 12 वर्षीय बेटे के साथ घर के एक कमरे में सो रहे थे। उसकी दोनों बेटियां अलग कमरे में सोई थी। उसके घर से लगा हुआ तीन मंजिला मकान उसके चचेरे भाई विजय प्रजापति का है। मकान के सबसे ऊपर सीढ़ी का टावर बना हुआ है। टावर पर सीट लगी हुई है और उसके ऊपर पैराफिट की दीवार बनी है। रात में तेज अंधड़ चलने से टावर की सीट उखड़ी गई और उसके ऊपर की पैराफिट की दीवार बेटे के ऊपर गिर गई जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। छावनी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close